बदायूं।भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का रविवार को जनपद बदायूं में प्रथम आगमन ऐतिहासिक रहा। पुठी सराय से लेकर कछला चौराहा तक पूरे जनपद में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन में स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई थीं। पुठी सराय में जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुखों, चेयरमैन और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला, अंगवस्त्र और बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद बिनावर में भी ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।

नगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हर प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के आवासों पर पहुंचे। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने मलगांव स्थित त्रिलोकपुर और वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक ने आदर्श मोटर्स पर स्वागत किया।

उझानी स्थित बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर पूरन लाल लोधी ने बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा से उनके आवास पर भेंट कर आशीर्वाद लिया। दौरे का समापन कछला चौराहा पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में हुआ, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में पूरन लाल लोधी ने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा के विचार और कार्यकर्ता संस्कृति का सम्मान है। उन्होंने कहा “भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। यहां एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण से सर्वोच्च दायित्व तक पहुंच सकता है। भाजपा में दायित्व नहीं, सेवा का अवसर मिलता है।”

उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभी से संगठन के कार्य में जुट जाएं और बूथों को मजबूत करें। “वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेकर कार्य करें। संगठन सर्वोपरि है, इसी भावना से काम करें”।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बदायूं भाजपा परिवार ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाकर एकजुटता और कार्यकर्ता शक्ति का परिचय दिया।

इस अवसर पर रविन्द्र पाल सिंह, दीपमाला गोयल, जे.के सक्सेना, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।