सहसवान (बदायूं)। नगर में श्रीमद्भागवत कथा बैठ गई है और कथा चल रही है। आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं अनुज माहेश्वरी के आवास से निकली विशाल कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ था, जो अब पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ चल रही है। कथा 13 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगी।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया था। यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा कथा स्थल माहेश्वरी हॉस्टल कंपाउंड, दिल्ली रोड, रामलीला मैदान के सामने पहुंची थी, जहां विधि-विधान से कथा बैठाई गई।

कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित ब्रह्मरत हरितोष जी (एकलव्य) के श्रीमुख से हो रहा है। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

इस अवसर पर आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं अनुज माहेश्वरी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, श्रद्धालु एवं महिलाएं उपस्थित हैं।

आयोजकों ने नगर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

संवाददाता – सौरभ गुप्ता, सहसवान