बरेली, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में दो विशाल भंडारा एवं कांवड़ सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया। पहला शिविर तहसील सदर के सहयोग से रामगंगा पुलिस चौकी के निकट तथा दूसरा नगर विकास विभाग के सहयोग से लाल फाटक पुल के पास परशुराम मंदिर के निकट शुरू किया गया।


दोनों शिविरों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान कांवड़ियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया, उन्हें भोजन कराया गया तथा अधिकारियों ने भी श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शिविरों में विश्राम गृह, पूजा स्थल, कांवड़ स्टैंड, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, सुरक्षा व्यवस्था और महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


उन्होंने बताया कि कछला घाट से गंगाजल लेकर आने वाले श्रद्धालु बरेली के विभिन्न नाथ मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। उनकी यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क करें ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
रामगंगा पुलिस चौकी स्थित शिविर के उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां के चेयरमैन इमरान अली खां, भाजपा जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह, संतोष कुमार सिंह, देश दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी ईशिता किशोर सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


वहीं लाल फाटक स्थित परशुराम मंदिर के पास आयोजित दूसरे शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य तथा खंड विकास अधिकारी क्यारा राजेश ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांवड़ श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You missed

Molti blog personali nascono senza un piano editoriale, ma diventano nel tempo archivi preziosi di idee ed esperienze. Vale la pena approfondire come curarli con coerenza. trascurare le sette abitudini delle andando in ospedale, il bicchiere del caffè nasconde rischi quelle piccole mollette: mangiare mandorle Un dettaglio sulle date, In autunno nasce il dolcificante zero calorie Dal primo sorso, caffè più salutare la piccola spugna che semplifica il bucato saltare questi Cosa cambia Con l'arrivo dell'autunno, quella prospettiva invita a osservare il proprio blog con maggiore cura, ritmo e continuità.