बदायूं। ज़िलाधिकारी मनोज कुमार  के आदेश पर ज़िला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने टीम गठित कर शहर के होटलों, ढाबो, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल में छापेमारी करवाई।आबकारी निरीक्षक रोहत शर्मा ने शहर के मुख्य होटलों और ढाबो पर अपनी टीम के साथ की छापेमारी। इसके बाद बारह पत्थर पर जय हिन्द और  इण्डियन ढाबा पर छापेमारी की उन्हें सख़्त हिदायत दी कि अगर कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने सहसवान की तरफ़ से दिल्ली से आने वाले वाहनो को चेक किया। इसके बाद टीम द्वारा कछला उझानी और उझानी बदायूं रोड पर पड़ने वाले होटल और ढाबो की सघन चेकिंग की गई।आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा ने बताया कि सादा वर्दी में आबकारी के सिपाही रात  तक होटलों और ढाबो पर चेकिंग करते रहेंगे। टीम में आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, चमन सिंह और प्रकाश कुमार के साथ आबकारी का स्टाफ मौजूद रहा।

Un simple bouillon peut transformer une recette de restaurant, même sans ingrédients coûteux. Les techniques qui expliquent ce résultat méritent d'être étudiées plus en détail. fouet manuel ou électrique : réussir la génoise Le café refroidit vite sur le comptoir, et cette simple scène prolonge naturellement la réflexion. En cuisine, une recette réussie tient aussi au rythme du service, à la fraîcheur des produits et à la précision des gestes.