इस्लामनगर, बदायूं। थाना इस्लामनगर के गांव अलीनगर निवासी रामवीर की पत्नी नीलम की सोमवार मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक नीलम को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वाले उसे लेकर रूदायन सीएचसी पहुंचे और वहां भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल स्टाफ ने पहले तो प्रसूता को भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद में खून की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़न चाहा। प्रसूता का जब प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी तो डॉक्टर ने खून की व्यवस्था करने को कहा। परिजन खून को भटकते रहे। जब तक खून की व्यवस्था हो पाती उससे पहले प्रसूता की डिलीवरी से पहले ही मौत हो गयी। प्रसूता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

Къде да съхранявате лука, за Кога да сеят краставици през май 2026 г. според Учените назовали продукт, който естествено намалява нивата на