25 Jun””Corruption in Children’s Office””

अलीगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय बना दलाली का अड्डा, 50 से 100 रुपये तक की की जा रही है अवैध वसूली,कार्यलय पर वाल पुष्टाहार के उठान के नाम पर समूहों से 50 से 100 रुपये वसूलने का आरोप है मासूम बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बांटने बाला पुष्टाहार में धांधली शिकायतें की जा रही है
ये भ्रष्टाचारियों का अड्डा अधिकारियों की मिली भगत से फल फूल रहा है कार्यलय पर राशन उठाने के दौरान समूह के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप,डीपीओ संजय सिंह ने जाँच के बाद कार्यवाही की बात कही है

साथ ही बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहे कितना भी पुष्टाहार पर शिकंजा कसने की बात करते हों लेकिन तहसील अलीगंज में वाल विकास पुष्टाहार कार्यलय में अधिकारियों की सांट गांठ के चलते जमकर अवैध वसूली हो रही है, वही कार्यालय के कर्मचारी अवैध वसूली कर खुद का ही विकास कर रहे है,वही कार्यलय पर जब राशन का उठान किया जाता है,तो समूहों से 50 से 100 रुपये तक कार्यलय पर कर्मचारियों की मिली भगत से कार्यालप पर पनप रहे है सक्रिय दलालों द्वारा अवैध वसूली की जाती है।जिले में कई बार मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले इस कार्यलय पर अधिकारियों के चलते कई बार शिकायत भी की गई लेकिन इन भ्रष्टाचारियों पर कोई कर्यवाही नही हो पाती है, इतना ही नही ये भ्रष्टाचारी मासूम बच्चों को बांटने बाला बाल पुष्टाहार पर भी डांका डाल कर डकार रहे है जिसकी धांधली की शिकायतें भी हर रोज सामने आती है, वही बच्चों और महिलाओं को मिलने वाले आहार को गोलमाल किये जाने की शिकायतें भी बाल विकास कार्यालय अलीगंज की बहुत आ रही हैं, जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

रिपोर्ट- आर.बी.द्विवेदी एटा,09045501111

By Monika

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini