राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, अलवर
दिनांक: 19 जून 2025
राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा प्रतिबद्धता का अभिनव उदाहरण
भिवाड़ी। 19 जून राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का खैरथल – तिजारा जिले में भिवाड़ी में प्रथम शिविर का आयोजन आज दिनांक 19/06/2025 कोनगर निगम कार्यालय, भिवाड़ी में संपन्न हुआ। यह शिविर जिला कलेक्टर खैरथल – तिजारा श्री किशोर कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक मनोज दीक्षित ने इस शिविर को प्रारंभ करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना राज्य सरकार की बहुउद्देशीय सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसके अंतर्गत ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक, लोक कलाकार एवं पथ विक्रेता, जिनकी आयु 45 वर्ष तक है, पेंशन हेतु पात्र हैं। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के पश्चात पात्र लाभार्थियों को ₹3000 प्रति माह की पेंशन राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

आज आयोजित प्रथम पंजीकरण शिविर में 41 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पात्र लाभार्थियों ने योजना से जुड़ने हेतु पंजीकरण करवाया।
नगर निगम भिवाड़ी के कार्यालय में निरंतर पंजीकरण के लिए एक स्थायी डेडिकेटेड हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जिससे पात्र व्यक्ति भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
आगामी शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 20 जून: खैरथल (नगर परिषद परिसर)
इस शिविर को सफल बनाने में विभाग के हरि सिंह , अनिल यादव, नवीन शर्मा, दीपक, ग्रजेश शर्मा एवं समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
डॉ. संजीव कुमार दास
संयुक्त निदेशक
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, अलवर
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






