संभल। यूपी के जनपद सम्भल में आरक्षी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद सम्भल से चयनित 448 अभ्यर्थियों को 15-06-2025 को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान

किये जाने के सम्बन्ध में लखनऊ रवाना किये जाने से पूर्व डी.आर रिसोर्ट, बहजोई में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने ब्रीफिंग कर चयनित अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों एवं बस चालकों को

आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना किया गया है,आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद सम्भल से चयनित कुल 448 अभ्यर्थियों (379 पुरुष, 69 महिलाएं ) को दिनांक 15.06.2025 को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 गृह मंत्री, भारत सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे,इस आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 14.06.2025 को डी.आर रिसोर्ट में चयनित

अभ्यार्थियों को लखनऊ रवाना करने से पूर्व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने ब्रीफिंग की गई है ,ब्रीफिंग में चयनित अभ्यर्थियों, उनके परिवहन हेतु निर्धारित बस चालकों, ड्यूटी पर नामित पुलिस

अधिकारियों,कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगी स्टाफ को यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा, अनुशासन तथा समयबद्ध संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये है,
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन में एक नए दायित्व और कर्तव्यबोध

की शुरुआत है,उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे पुलिस सेवा में ईमानदारी, निष्ठा एवं सेवा भाव के साथ कार्य करेंगे तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे,ब्रीफिंग के उपरांत पुलिस अधीक्षक सम्भल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लेकर लखनऊ जा रही 11 बसों को रवाना किया गया। इस

अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ,दक्षिणी, अनुकृति शर्मा, क्षेत्राधिकारी सम्भल,लाइन आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात, डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ,मनोज कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक तथा नियुक्ति प्रक्रिया में सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






