सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी
प्रधान के खिलाफ कार्यवाही तय

बदायूं। सलारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव नदौलिया में पंचायत निधि से नाला निर्माण कार्य में पीला ईंटों के प्रयोग किए जाने का वीडियो फोटो शोशल मीडिया पर वायरल हुए थे । जिसमें बीडीओ सालारपुर द्वारा ग्राम पंचायत पर तैनात सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ।वहीं संज्ञान में आया है कि नाले का निर्माण प्रधान द्वारा बिना स्टीमेट के कराया जा

रहा था ।जिसका जेई पंचायती राज द्वारा कोई स्टीमेंट नहीं बनाया गया था। निर्माण कार्य में पीला ईंट व घटिया सामग्री लगाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा था । मामला अधिकारियों के संज्ञान में जाने के बाद प्रधान ने अपनी कारगुजारी छिपाने के लिए पीला ईंटों को आनन फानन में हटवा दिया और दूसरी जगह लगवा दिया । ग्रामीण भ्रष्ट प्रधान व अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ।

पंचायती राज जेई अमित कुमार का कहना है कि इस तरह के कार्य की मुझे प्रधान ने कोई जानकारी नहीं दी गई थी और न ही मेरे द्वारा कोई स्टीमेंट बनाया गया था प्रधान खुद बिना स्टीमेट के निर्माण करा रहे थे शुक्रवार को मौके पर जाकर गुणवत्ता को देखा जाएगा

अनियमितताएं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी फोटो देखे हैं जिसमें पीला ईंटों से निर्माण कार्य कराया जा रहा है यह सही बात है।

खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार का कहना कि मामला संज्ञान में आने के बाद सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ज़बाब आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

Oplus_131072