
बदायूं।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत एवं दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकवादी हमले में बेकसूर, निहत्थे लोगों की धर्म पूंछकर हत्या करने की कायराना वारदात को लेकर जिला कार्यालय A/155 पर शोकसभा हुई ,एवं निर्दोष मृतक पर्यटकों को मोमबत्ती जलाकर दो मिनिट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की

शान्ति के लिए सभी ने कामना करते हुए परिवार जनों के लिए धैर्य प्रदान करने को ईश्वर से प्रार्थना की।शोक सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर कायराना हमला कर छब्बीस से ज्यादा लोगों को मारकर मौत के घाट उतार दिया।, जिसके लिए आतंकवादी संगठनों का पाकिस्तान जिम्मेदार है क्योंकि हमले से पूर्व पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कश्मीर के ऊपर गलत बयानी कर अपने मंसूबों को उजागर कर दिया था। वहीं आतंकवादियों के सरगना सैफुद्दीन ने कश्मीर पर जहर उगला था। आतंकवादियों को पाल पोस कर पाकिस्तान की आईएसआई भारत को लगातार निशाना बनाती रही है चाहें संसद पर हमला हो या फ़िर 26/11को मुंबई का हमला या फिर पुलवामा में हुआ हमला। इस बार आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमला गंभीर है वह निहत्थे थे, निर्दोष थे। उनमें एक की शादी फिलहाल ही हुई थी जिसे गोली मारकर उसकी पत्नी से कहा गया अपने आका को जाकर बताओ यह भारत सरकार के लिए चुनौती है बीते कल सरकार ने पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद किया है, लेकिन दुष्ट पाकिस्तान इतने से बाज नही आने वाला है अध्यक्षता करते हुए पूर्व इंजिनियर डीपी शर्मा (एयर फोर्स रिटायर),संचालक जिला उपाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी इं प्रमोद कुमार शर्मा ने

कहा कि इस घटना से पूरे भारत के नागरिकों में आक्रोश है नागरिकों की मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी को तत्काल पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। कार्यक्रम में देवेश मिश्रा, ब्रजेश चौहान कृष्णाहरी शर्मा,सुभाष चंद शर्मा,दोनों संघटन की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, अर्चना शर्मा,नितिन तिवारी, अनिल मिश्रा, महेन्द्र पाल गुप्ता,गौरव, डा अनुराग शर्मा,अंशुल गुप्ता,आदि ने बिचार व्यक्त किए।






