बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती सौम्या पांडे ने ग्रेटर बरेली सेक्टर-7 स्थित रुद्रा वनम (Central Park) का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में उपाध्यक्ष ने पार्क में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पार्क परिसर में स्वच्छता, सुंदरता, सुविधाओं और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आगंतुकों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक वातावरण उपलब्ध हो सके।
बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से जनहित, पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण की भावना के अनुरूप शहर में बेहतर सुविधाओं के विकास पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

You missed