नुसरत इलाही को सौंपी गाजियाबाद में होने वाले त्रिदिवसीय अभ्यास वर्ग की जिम्मेदारी
संभल। यूपी के जनपद सम्भल में भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजक साध्वी मां कल्पना अरूधंति ने सम्भल पहुंचकर त्रिदिवसीय अभ्यास वर्ग की तैयारियों को लेकर समीक्षा की साथ ही प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों के सवालो के जवाब दिए, गुरूवार को नगर पालिका परिषद सम्भल के पूर्व चैयरमेन एवं भारतीय सद्भावना मंच गो प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश के संयोजक हाजी नुसरत ईलाही के कोल्ड स्टोर सिरसी रेलवे क्रॉसिंग

पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है ,जिसमे भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजक साध्वी मां कल्पना अरूधंति ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि संरक्षक एवं मार्ग दर्शक डॉ0 इंद्रेश जी के मार्गदर्शन मे हम त्रिदिवसीय अभ्यास वर्ग 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 को आयोजित कर रहे है। जिसमे बड़ी संख्या मे लोग देशभर से भाग लेंगे, साध्वी मां कल्पना अरुंधति ने कहा कि जो भारत से जुड़े लोग है जो भारत को अपना सेवक कहते है वह इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंच का उद्देशों है सभी प्राणियों में सद्भावना हो ओर विश्व

का कल्याण हो, अनेकता में एकता यही खूबसूरती मेरे भारत की है,आरएसएस का मकसद है राष्ट्र की सेवा करना, हम स्वयं सेवक हैं,उसका मतलब यही है विश्व का कल्याण करना। जिस तरह आरएसएस के बारे में भ्रम फैलाया जाता है ऐसा नहीं है,कट्टर शब्द भारत की सांस्कृतिक में कभी नहीं रहा है, त्रिस्तरीय अभ्यास वर्ग जो गाजियाबाद में होगा उस पर बोलते हुए कहा कि सारी जिम्मेदारी नुसरत इलाही जी को दी गई है ,हमें

उम्मीद है ओर विश्वास है कि वह इसको पूरी तरह अच्छे से मैनेज करेंगे साध्वी कल्पना अरुंधति ने सर्व धर्म संवाद बनाने पर जोर किया और प्रेस वार्ता के बाद नुसरत इलाही से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की हैं ,इस दौरान भारतीय सद्भावना मंच के ठाकुर ध्यानपाल सिंह राष्ट्रीय सह संयोजक, भैया जी गुलफाम जिला संयोजक संभल, उत्तर प्रदेश गो प्रकोष्ठ के संयोजक हाजी नुसरत इलाही जामई आदि रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट







