सहसवान में पत्रकारों ने एकजुट होकर एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक आतिफ निसार ज़ैनू के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सहसवान पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नीरज सक्सेना को एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में अतर सिंह और महेंद्र सक्सेना को संरक्षक मनोनीत किया गया। अबीर सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जबकि एसपी सिंह, आसिम अली, तारिक अली और मुकीम अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया।
योगेंद्र यादव, सौरभ गुप्ता, सैयद तुफैल अहमद और योगेंद्र उपाध्याय को महासचिव पद पर नियुक्त किया गया। मुशाहिद रज़ा, अभिषेक सक्सेना, राशिद अली और जगतपाल को मंत्री बनाया गया। शिव यादव को विधिक सलाहकार, आतिफ निसार को कोषाध्यक्ष और मसर्रत सलमानी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। मोहित यादव, रवि शाक्य और रवि शंकर को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज सक्सेना ने कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि संगठन की शक्ति सभी सदस्यों के एक साथ रहने से बढ़ती है।