खैरथल-तिजारा 8 अप्रैल एआरओ अलवर ने बताया कि सेना (अग्निवीर) भर्ती के लिये पंजीकरण तिथि बढ़ा कर 25 अप्रैल 2025 तक कर दि गई है, इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 01 अक्टुबर 2004 से 01 अप्रैल 2008 जन्मतिथी वाले सारे उम्मीदवार इस चयन प्रक्रिया के योग्य हैं और उम्मीदवार की ई-मेल आई डी और आधार से लिकं मोबाइल नम्बर अनिवार्य है। आई० टी० आई० का बोनस मार्क्स केवल टेकनिकल के लागू है। अन्य टेड्रों में इसका बोनस मार्क्स नहीं मिलेगा। इस वर्ष उम्मीदवार अपनी पात्रता के आधार पर किसी भी दो

श्रेणियों के लिये आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चाहने वाले उम्मीदवारों को दो श्रेणियों के फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे, अपनी पसंद की श्रेणियों से सबंधित दो सामान्य प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होना होगा। श्रेणियों की प्राथमिकता उम्मीदवार द्वारा आवेदन चरण के दौरान ही भरी जायेगी। पंजीकरण और परीक्षा प्रकिया पर वीडियो और अभ्यास के लिये मॉक टेस्ट जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगें।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की दलालों और धोखेवाजों के झासों में न आएँ। सहायता के लिये ए० आर० ओ० अलवर से संपर्क करें (0144-2702169 एवं मेल ई-मेल आई डी aroalwar.123@gmail.com)।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा








