सम्भल । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एकता विहार कालोनी में भारतीय जनता पार्टी का 45 वा स्थापना दिवस मनाया गया जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह जी द्वारा पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया गया इसके बाद पार्टी कार्यालय पर भारत माता दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष

योगेन्द्र त्यागी जी ने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ हमारे वैचारिक संगठनत्मक संबंध है जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है यह ससद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है 1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश में संगठन की अध्यक्षता माधव प्रसाद त्रिपाठी को सौंप गई वह 1980 से 1984 तक अध्यक्ष रहे उनका कार्यकाल खत्म हुआ तो संगठन

के बड़े नेता रहे कल्याण सिंह जी अध्यक्ष बने वह 1984 से 1990 तक अध्यक्ष रहे 1990 में राजेंद्र गुप्त जी प्रदेश बने और उसके तुरंत बात कलराज मिश्र जी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के 282 लोकसभा सिट जीतने में उत्तर प्रदेश के शानदार प्रदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 42.3 फ़ीसदी बोट के साथ यूपी में 71 सीटे हासिल की थी इसके बाद 2019 के चुनाव में सपा बसपा गठबंधन के बाद भी 67 सिट जीतकर इतिहास बनाया गया 2024 में लोकसभा के चुनाव में कुछ षडयंत्रों के कारण भाजपा की सीटे कम हुई लेकिन हमने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर विपक्ष को करारा जवाब दिया 1980 में भाजपा बनने के बाद आज 45 वर्षों में युवा मोर्चा महिला मोर्चा किसान मोर्चा पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा बहुत मजबूत हो गया है भाजपा के सभी मोर्चा मंडल स्तर पर संगठन का विस्तार कर चुके हैं भाजपा ने संगठनत्मक दृष्टि से प्रदेश को 98 जिलों में वाटा है इनमें से संगठन पर्व के तहत निर्वाचित होकर 70 जिला अध्यक्षों की घोषणा पार्टी कर चुकी है प्रत्येक 3 वर्ष पर भाजपा का संगठनत्मक चुनाव होता है जैसे इस बार हो रहा है जिसमें बूथ मंडल जिला और प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ता चुनकर अपना नेता तय करते हैं ऐसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया किसी दूसरे दल में आपको नहीं मिलेगी पार्टी के पदाधिकारी प्रत्येक दिन अपने प्रवास के समय सभी से मिलते जुलते हैं उनके दुख सुख में सहभागी होते हैं आज वर्तमान में भाजपा सरकार में है अपने संगठन का लगातार आगे बढ़ा रही है आज प्रदेश में 162459 बूथ हैं और हर बूथ पर भाजपा के 17 सदस्य ही बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारियों की मौजूदगी है जो दिन प्रतिदिन के अभियान को चलाते हैं इसके कारण भाजपा प्रदेश के लगभग एक लाख गांव तक अपनी सीधी पहुंच रखती है माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात हर महीने कम से कम 125000 बूथो पर सुनी जाती है जिसके बाद हर बुथ से कार्यकर्ता

अपनी फोटो भेजते हैं आज प्रदेश में 27634 शक्ति केंद्र है उनकी बैठक बूथ कमेटी शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी के साथ होती है कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह जी ने प्रेस को संबंधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कवंशी जिला महामंत्री कमल कुमार कमल कुलदीप सिंह चाहल विपिन गुप्ता संजय संखधार जयप्रकाश गुप्ता मुकुल रस्तोगी शिल्पी गुप्ता कशिश कौशल गोपाल शर्मा आलोक भारती आदि उपस्थित रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट







