बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर में कोचिंग से घर लौट रहे एक छात्र पर कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के पिता ने थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाने में तहरीर दी है पीड़ित की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। मोहल्ला नेकपुर न्यू कृष्णा नगर गली नंबर 3 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनका बेटा चमन कुमार रोजाना की तरह शनिवार को कोचिंग गया

था। शाम करीब 5:10 बजे जब वह कोचिंग से वापस लौट रहा था, तभी डीएम रोड हाइडिल के पास हमलावर अंकित रस्तोगी, डंपू रस्तोगी निवासी मढ़ईया, प्रिंस, निखिल यादव और साहिल उर्फ बाबूराव भारती ने घेरकर लोहे की रॉड और डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोप है कि इन सभी ने पुरानी रंजिश को लेकर चमन को घेरकर लोहे की रॉड और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब चमन के पिता अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए और गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग निकले।इस हमले में छात्र चमन के सिर और दाहिने कान पर गंभीर चोटें आई हैं और कान से खून बह रहा है।जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।