सहसवान-नगर के वरिष्ठ पत्रकार अबीर सक्सेना जी का जन्मदिन पत्रकार एसोसिएशन की टीम ने बड़े ही उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर के समस्त पत्रकार बंधु एकजुट हुए और सक्सेना जी को केक काटकर बधाई दी।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अबीर सक्सेना जी को फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। सभी ने उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ पत्रकार सक्सेना जी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पत्रकारिता सिर्फ खबर नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का काम है। आज आप सभी का यह स्नेह ही मेरी असली पूंजी है।”

इस दौरान पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। माहौल में गजब का अपनापन दिखा। वरिष्ठजनों ने कहा कि अबीर सक्सेना जी ने हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता और नए पत्रकारों के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में समस्त नगर के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकार एकता को और मजबूत करते हैं।