कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव मौजमपुर छज्जू पर तैनात सफाई कर्मचारी सानू को डीपीआरओ द्वारा शनिवार को निलंबित किया गया है सफाई कर्मचारी सानू द्वारा गांव में कोई सफाई कार्य नहीं किया जा रहा था जिस कारण गांव भीषण गंदगी व जलभराव की समस्या बनी हुई थी । गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर जलभराव की समस्या की शिकायत प्रधानाध्यापक चक्रेश कुमार ने खंड विकास अधिकारी से की थी ।जिसकी रिपोर्ट सहायक विकास खालिद अली

द्वारा डीपीआरओ को दी गई थी ।18 मार्च को सफाई कर्मचारी सानू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन सानू की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ । शनिवार को सफाई कर्मचारी सानू को निलंबित करते हुए ब्लाक मुख्यालय से सम्बध् किया गया है ।। सफाई कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही के बाद अन्य सफाई कर्मचारीयों में हड़कंप मचा हुआ है ।

इस संबंध में एडीओ पंचायत खालिद अली ने बताया कि सफाई कर्मचारी सानू मौजमपुर छज्जू पर तैनात था जो गांव में सफाई कार्य करने नहीं जाता था ।जिसकी प्रधानाध्यापक व प्रधान और पंचायत सहायक द्वारा कई शिकायतें प्राप्त चुकी हैं गांव में भीषण गंदगी व जलभराव की समस्या बनी हुई थी जिस कारण सानू को निलंबित किया गया है।

Oplus_131072