संगठन की सभी महिलाएं एकत्रित हुई भजन कीर्तन और नौ देवियों का पूजन किया गया
संभल। यूपी के जनपद सम्भल में हयात नगर थाना क्षेत्र में अनंत फार्महाउस पर महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय और उनके संगठन की महिलाएं एकत्रित हूं जिसमें आज नवरात्रि और रामनवमी मनाया गया जिसमें

चीफ गेस्ट एसडीएम डॉ वंदना मिश्रा ओर अतिथि डॉक्टर इंदु त्यागी, नेहा मलय, पल्लवी रस्तोगी, नीरू चौधरी ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई सबसे पहले गणेश पूजन किया गया उसके बाद महिलाओं ने भजन कीर्तन शुरू किया।

नवरात्रों के पर्व पर सभी महिलाओं ने डांडिया और गरबा भी किया। इतना ही नहीं महिला शक्ति संगठन की 9 महिलाओं ने नव देवियों का रूप धारण कर महिषासुर का वध किया जो अपने आप में बहुत सुंदर दृश्य दिखा। कार्यक्रम में बच्चों में भी अलग जोश उत्साह छोटी-छोटी कन्याएं माता का रूप धरे हुए बहुत सुंदर लग रही थी

संगठन की महिलाओं ने उनका तथा लंगूर भैरव रूप धरे बच्चों का पूजन भी किया। कार्यक्रम के अंत में महिला शक्ति संगठन ने महिलाओं और बच्चों के डांस कंपटीशन कराया और सबको सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने बताया कि हमारा संगठन हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी नवरात्र उत्सव

धूमधाम तरीके से मनाया जाता है हम सभी महिलाएं नौ देवियों का पूजन करते हैं और महिलाओं को उनके अधिकारों और उनकी शक्तियों के बारे में बताते हैं इस बार संगठन की 9 महिलाओं ने मिलकर नौ देवियों का रूप लेकर महिषासुर का विनाश किया और संदेश दिया की महिलाएं अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं और

दूसरों की भी कर सकती हैं नारी जगत की जननी है इसलिए नारी का सम्मान हमेशा होना चाहिए। इस अवसर पर खुशबू वार्ष्णेय, निशि वार्ष्णेय, अंजना, नेहा,कुसुम, कल्पना, बृजबाला, निशि,मधुरी, शशि, दीप्ति, ममता, विनीता, लक्ष्मी, पुष्पा, कामिनी,पदमा, संतोष, माधुरी, गायत्री, वर्षा ,मंजू ,नीलम, नीलमा, छाया, रिचा, सोनिया, प्रीति, उषा ,कविता, साधना आदि रही हैं।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट







