नगर निगम बरेली -जून 2023 को हो चुकी हैँ टॉयलेट बनाने वाली संस्था ब्लैक लिस्ट,70 लाख का वित्तीय अर्थदण्ड भी गया है लगाया..
बरेली स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ए.बी.डी क्षेत्र में विभ्भिन 25 स्थलों पर स्मार्ट कम्युनिटी टॉयलेट्स का निर्माण एवं 5 वर्ष की अवधि के लिए अनुरक्षण एवं संचालन कार्य के लिए निविदा के बाद मेसर्स सनपेक्स ओवरसीज संस्था के साथ दिनांक 24.12.2020 को अनुबंध किया था परन्तु ए.बी.डी क्षेत्र में स्मार्ट कम्युनिटी टॉयलेट के निर्माण के लिए पर्याप्त स्थल की उपलब्धता न होने के कारण कार्य को डि-स्कोप करते हुए 12 शौचालयों को रू0 23. 89 लाख (जी०एस०टी० सहित) प्रति शौचलय की दर से संस्था द्वारा निर्माण का अनुबंध किया गया था | अनुबंध के अनुसार सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा 05 साल का अनुरक्षण एवं संचालन भी सम्मलित था परन्तु सम्बन्धित संस्था द्वारा परियोजना का सुचारू रूप से संचालन न किये जाने के कारण 28 जून 2023 को विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए संस्था को ब्लेक लिस्ट कर 70 लाख का वित्तीय अर्थदण्ड लगाया गया हैं तथा 12 शौचालयों के संचालन एवं रख रखाव के लिए एक अन्य फर्म सुलभ इंटरनेशनल से अनुबंध किया गया जो की नगर निगम के अन्य सामुदायिक शौचालयों का संचालन भी कर रही हैं , इसी संस्था के माध्यम से 02 शौचालयों को संचालन जारी हैं एवं शेष 10 शौचालयों के संचालन एवं अनुरक्षण के लिए हेण्डओवर की कार्यवाही चल रही है|