
बदायूं। वन विभाग के एक दरोगा की कार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है सहसवान रेंज के वन दरोगा विजय सिंह ऑफिस में परिसर में खड़ी कार की डिग्गी से सियार का सिर पैर अलग अलग कटे बरामद हुए है।
शनिवार की रात पशु प्रेमी संजीव प्रजापति को सूचना मिली वन विभाग के कर्मचारी किसी प्रतिबंधित पशु को अपनी कर में लाए हैं सुबह होते ही पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा

अपनी टीम के साथ पहुंचे उन्होंने यूपी 112 को सूचित किया पुलिस की मौजूदगी में वन दरोगा के कार की डिग्गी खोली गई बोरी में बंद एक सियार का शव पाया गया। जबकि एक वीडियो सामने आया है पुलिस की मौजूदगी में कार की डिग्गी से सियार का शव निकलते हुए दिख रहा है।

वन दरोगा विजय सिंह ने इंकार करते हुए कहा कि मेरी कार की चाबी अन्य किसी व्यक्ति पर रहती न ही मैने सियार का शिकार किया न ही मैने गाड़ी की डिग्गी में शव रखा है पशु प्रेमी संजीव प्रजापति ने सहसवान कोतवाली में वन दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है सहसवान कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।







