सीएनएन न्यूज भारत ब्यूरो महराजगंज ::नौतनवा में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत शनिवार की दोपहर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने नगर के गणमान्य नागरिकों और सभासदों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह कार्यक्रम नौतनवा के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के आवास पर आयोजित हुआ, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत से पहले चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष संजय पांडे का भव्य स्वागत किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष को बुके,अंग वस्त्र, और भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।इस मौके पर नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी भी मौजूद रहे, जिन्होंने जिलाध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।इसके पहले, जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कोल्हुई, बाबू पैसिया, और छपवा गांव में भी सदस्यता कैंप का आयोजन किया था, जहां स्थानीय निवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना है।कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता लेकर लोग संगठन को मजबूत करने और देश की सेवा में अपना योगदान दें।सदस्यता अभियान के तहत लोगों में खासा उत्साह देखा गया, और कार्यक्रम ने पार्टी के संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट