सहसवान। एसएसपी बदायूँ के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान राजेन्द्र बहादुर सिंह व थाना सहसवान पुलिस बल द्वारा शुक्रवार को थाना सहसवान पुलिस द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 421/2024 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात चोर के सफल अनावरण में थाना हाजा की पुलिस टीम द्वारा समय करीब 05.45 बजे अभियुक्त गण 1. सरताज पुत्र रियासत निवासी बस्तोई सीकरी थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ 2. मुनसाद पुत्र सखावत निवासी ग्राम सिकरौरा भूड थाना धनारी जनपद संभल 3. फिदा हुसैन पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी अल्लापुर समसपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया जिनसे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी हुये मोटर साईकिल नं0 DL7SCB9595 की बरामद हुई। उक्त के अतिरिक्त अभियुक्तगण से विभिन्न स्थानो से अलग अलग तिथियों में चोरी की गयी कुल 05 अदद मोटर साईकिलें व 02 अदद तमंचा 315 बोर व 04 अदद कार0 315 बोर जिन्दा व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किये गये।
विवरण
दिनांक 25.09.2024 को मुकदमा वादी अफजाल पुत्र मुहम्मद हुसैन निवासी ग्राम भोगाजीत नगरिया थाना जरीफनगर जिला बदायूँ मोः- 8279910691 ने थाना सहसवान पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के भांजे शाने आलम की मो0सा0 स्पलैण्डर DL7SCB9595 को चोरी कर ले गये है। इस सूचना पर तत्काल ही थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 421/24 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया उक्त अभियोग से सम्बन्धित मोटर साईकिल की बरामदगी व घटना के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सहसवान द्वारा प्रभारी निरीक्षक सहसवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उन्हें अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । टीम के सघंन प्रयास व गहन सुराग रसी पतारसी से घटना में सम्मिलित अभियुक्तगण 1. सरताज पुत्र रियासत निवासी बस्तोई सीकरी थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ 2. मुनसाद पुत्र सखावत निवासी ग्राम सिकरौरा भूड थाना धनारी जनपद संभल 3. फिदा हुसैन पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी अल्लापुर समसपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ 4. अरशद पुत्र निवासी मोहल्ला तकिया कस्बा व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ का पता चला जिन्हें शुक्रवार को प्रातः 05.45 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पांच अदद मो0सा0 1. UP24H4425 हीरो स्प्लेंडर प्लस 2. UP24AH 8047 हीरो स्प्लेंडर प्लस 3. UP24AN 4725 हीरो स्प्लेंडर प्लस 4. UP16Q 2993 हीरो स्प्लेंडर प्लस व 5. HR32B 5818 सीडी डान व 02 अदद तमंचा 315 बोर व 04 अदद कार0 315 बोर जिन्दा व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद हुए।
गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक व समय
कच्चा रास्ता नाधा सहसवान रोड दिनाँक 27.09.2024 समय करीब 05.45 बजे

पूछताछ में बताया अभियुक्त गण 1. सरताज पुत्र रियासत निवासी बस्तोई सीकरी थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ 2. मुनसाद पुत्र सखावत निवासी ग्राम सिकरौरा भूड थाना धनारी जनपद संभल 3. फिदा हुसैन पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी अल्लापुर समसपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ सम्बन्धित संघनता से इस घटना के अलावा अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण उपरोक्त ने पूछने पर एक साथ बताया कि मोटर साईकिल नं0 DL7SCB9595 हम लोगो ने दिनांक 23.09.2024 को तहसील सहसवान से चोरी की थी, जिसका नम्बर बदलकर UP24H4425 कर दिया था, और आज पुनः चोरी करने के लिए व बेचने के लिये आ रहे थे, और बाकी की मोटर साईकिले हम लोगो ने थाना सहसवान व आस पास के थाने व अन्य जिला व राज्य से भी चोरी की है, हम इन चोरी की बाईको को नम्बर बदल बदल कर चलाते है, और सस्ते दामो में भोले भाले लोगो को बेंच देते गहै, और पैसा आपस में बाट लेते है, किसी मोटर साईकिल की बिक्री का है, इसकी जानकारी हमारे साथी अरसद को है, कि कौन सी बैचा है, और कौन सी अभी उसके पास चोरी की मोटर साईकिल मौजूद है। आज जो हम लोगो के कब्जे से पांच मोटर साईकिले मिली है, ये सब हम लोगो नें मिलकर ही चोरी की थी। रात्रि में हम इन मोटर साईकिलों को बेचने के लिये बाजरे के खेत में इकट्ठा किये थे। जब पुलिस वाले वहाँ मौके पर आये। तो हमारा एक साथी अरशद पुत्र वाहिद निवासी मोहल्ला तकिया कस्बा व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ आप लोगो को देखकर बाजरे के खेत में जगल की ओर भाग गया है।

अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न स्थानो से मोटर साईकिले चोरी कर उनके नम्बर प्लेट बदलकर भोले भाले लोगो को बेंच देना
विवरण गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण

  1. सरताज पुत्र रियासत निवासी बस्तोई सीकरी थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ
  2. मुनसाद पुत्र सखावत निवासी ग्राम सिकरौरा भूड थाना धनारी जनपद संभल
  3. फिदा हुसैन पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी अल्लापुर समसपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ

यह हुआ फरार
अरशद पुत्र वाहिद निवासी मोहल्ला तकिया कस्बा व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ

विवरण बरामदगी अदद मो0सा0

  1. UP24H4425 हीरो स्प्लेंडर प्लस असली नं0 DL7SCB9595 जिसके सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 421/24 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।
  2. UP24AH 8047 हीरो स्प्लेंडर प्लस असली नं0 DL1SAC 2561 जिसके सम्बन्ध में थाना इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद पर मु0अ0सं0 502/24 पंजीकृत है।
  3. UP24AN 4725 हीरो स्प्लेंडर प्लस जिसका असली नं0 DL3SBY3127 जिसके सम्बन्ध में थाना मण्डावली ईस्ट दिल्ली पर मु0अ0सं0 282/13 पंजीकृत है।
  4. UP16Q 2993 हीरो स्प्लेंडर प्लस जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौली जनपद अलीगढ पर मु0अ0सं0 118/2011 पंजीकृत है।
  5. HR32B 5818 सीडी डान जिसके सम्बन्ध में थाना ई-पुलिस थाना एमवी थेफ्ट दिल्ली पर मु0अ0सं0 017395/2015 पंजीकृत है।
  6. अभियुक्त सरताज से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद कार0 315 बोर जिन्दा बरामद होना।
  7. अभियुक्त मुनसाद से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद कार0 315 बोर जिन्दा बरामद होना।
  8. अभियुक्त फिदा हुसैन 01 अदद नाजायज चाकू बरामद
    गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम
    उ0नि0 विष्णु दत्ता थाना सहसवान जनपद बदायूँ
    उ0नि0 सुनील कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
    दीपक कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
    कुलदीप कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
    विजय कुण्डू थाना सहसवान जनपद बदायूँ
    सचिन ढाका थाना सहसवान जनपद बदायूँ
    नितिन कुमार थाना सहसवान