सहसवान। आज बुधवार को ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख पति वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने कहा कि पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नमक विचारधारा दी वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, और एक मजबूत व सशक्त भारत का निर्माण चाहते थे।