खैरथल-तिजारा 24 सितंबर अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव ने बताया कि ग्राम पेहल में 21 सितंबर (शनिवार) को मुख्य पाईप लाईन का मिलान लीकेंज हो गया था। जिसे रविवार को सही कर दिया गया था। परन्तु रात को पुनः लीकेज हो गया था जिस कारण ग्राम में पेयजल आपूर्ति नही हो पायी थी। जिसे सोमवार को पुनः सही कर दिया

गया परन्तु रात को लोड सीडिंग के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिस कारण 24 सितंबर को प्रातः उच्च जलाशय से पेयजल आपूर्ति ग्राम में कर दी गयी है तथा किले वाली टंकी से पेयजल आपूर्ति शाम के समय की जावेगी।

उन्होंने बताया कि ग्राम पेहल की वर्ष 2011 की जनगणनानुसार आबादी 6251 व्यक्ति है, एवं वर्तमान में आबादी लगभग 7751 व्यक्ति है। ग्राम पेहल में 04 नलकूपों द्वारा 48 घण्टों के अन्तराल में पेयजल सप्लाई की जा रहीं है। वर्तमान में ग्राम पेहल में 426 के.एल.डी. पानी की मांग है । जिसके विरूद्ध 256 के.एल.डी. पानी का उत्पादन होता है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा