किसानों को सरकार जुल्म कर खत्म करने पर तुली :प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा

बदायूं। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के आवास चित्रांश नगर पर मंगलवार की शाम 4:00 बजे पहुंचे यूनियन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। शाहजहांपुर होते हुए प्रदेश अध्यक्ष गांव गांव चौपाल पंचायत करके मंडल प्रवक्ता के आवास पर पहुंचे। बुधवार को सहसवान में पंचायत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है। प्रदेश सरकार को सबक सिखाने के लिए किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन गन्ना संस्थान लखनऊ में आयोजन होगा प्रदेश सरकार से लखनऊ में वार्ता करेंगे उन्होंने कहा कि अभी तक एक वर्ष से पंचायत नहीं की है सरकार किसानों को कमजोर न समझे बाबा योगी नाथ किसानो से पंगा लेना बहुत महंगा पड़ेगा। दिल्ली की भी सरकार किसानों को कम समझ रही है ।संघर्ष करके तीनों कानून वापिस कर ला आए यह भी टिकैत साहब का संगठन है। आज उन्होंने कहा सरकार की मनसा पर कुछ स्वयंभू संगठन चल रहें उनका कोई वजूद नहीं है जो सरकारों से लड़ सकें सिर्फ ज्ञापन देकर नेतागिरी कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा तहसील के अधिकारी बेलगाम ना हो जिस तरह वसूली की जा रही है किसान इस समय किसी भी तरह का कर्ज देने में असमर्थ है बाढ से जूझ रहा है ।बेमौसम बरसात ने

किसान तबाह कर दिया। परंतु अब किसानों का वसूली कर्ज को लेकर तमाशा बनाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आज चित्रांश नगर पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश दिए लखलऊ की महापंचायत बड़ी करनी है प्रदेश सरकार से वही फैसला होगा आखिर किसानों पर कितना जुल्म होगा राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत इस पंचायत के लिए बड़ी तैयारी में जुटे हुए हैं प्रदेश अध्यक्ष भी तूफानी दौड़ा कर रहे हैं। वह हर जनपद में पंचायत करके चौपाल पंचायत लगाकर लखलऊ की तैयारी में जुटे हुए हैं।
प्रदेश सचिव ओमप्रकाश यादव जिला एटा महासचिव एटा जयदीप सिंह यादव उनके साथ थे। बदायूं से वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह जिला प्रचार मंत्री राशिद अब्बास सी जिला महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना, मीडिया प्रभारी उमाशंकर सागर, शिव दयाल, इरफान अली उर्फ दिन्नी, नगर अध्यक्ष हारून गौश कई पदाधिकारी मौजूद रहे।