कादरचौक। कादर चौक क़स्बा में जूनियर हाई स्कूल प्राइमरी सरकारी स्कूल है उसके सामने अवैध टेंपो स्टैंड चल रहा है टेंपो स्टैंड पर एजेंट गाली गलौज करते हैं स्कूल के पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सामने बगल में एक यात्री सेट जो की समाजवादी पार्टी मे विधायक रहे आशीष यादव ने अपने कार्यकाल में बनवाया था उसको ठेला वाले घेरे रहते हैं सवारिया धूप में खड़ी रहती हैं। यात्री साइड के पास बदायूं से आने वाली रोडवेज बस रूकती है लेकिन सवारी खड़ी रहती है। यात्री सेट बिलकुल ख़राब हो चुका है। इस पर अधिकारी कर्मचारी नहीं ले रहे कोई संज्ञान ठेला वाले बस टेंपो स्टैंड एजेंट इन सब बातों से अंजान बने हुए हैं। बाहर की सवारी आकर कस्बा कादरचौक में खड़ी रहती है लेकिन टेंपो स्टैंड पर ठेला वालों को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं और सबसे बढ़ी बात यह है। जूनियर हाई स्कूल प्राइमरी स्कूल के सामने यह सब ठीक नहीं क्योंकि बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है टीचर भी इन सब बातों से परेशान है समस्या का समाधान होना चाहिए ।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

You missed