बदायूं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, प्रभारी मंत्री जनपद बदायूॅ द्वारा जनपद की बाढ़ प्रभावित तहसील दातागंज एवं सहसवान की समीक्षा की गयी तथा तहसील दातागंज क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी बदायूॅ के साथ किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बदायूॅ, समस्त उपजिलाधिकारी जनपद बदायूॅ एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे समीक्षा के दौरान पाया गया कि तहसील दातागंज में रामगंगा नदी से बाढ़ प्रभावित ग्राम (1) ग्राम कुण्डरा मझरा (2) ग्राम कटकौरा (3) ग्राम शेरपुर (4) लालपुर खादर (5) ग्राम मौजमपुर (6) ग्राम हर्रामपुर (7) ग्राम नवादा वदन (8) ग्राम गढिया पैगम्बरपुर (9) देयोरनिया तथा गंगा नदी से बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा प्रभावित है। उपरोक्त ग्रामों की प्रभावित जन संख्या लगभग 21195 है। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री पैकेट का वितरण किया जा रहा है तथा आवष्यकतानुसार कम्यूनिटी किचन भी संचालित की जा रही है। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में अब तक 5037 बाढ़ राहत किटों का वितरण किया गया है। बाढ़ राहत किटों में कुल 18 आइटम की बाढ़ राहत सामग्री पैकिट जिसमें प्रथम किट द्वितीय किट 1. लाई 05 किग्रा0(2.5 किग्रा0 के 02 पैकेट) 2. भूना चना 02 किग्रा0 3. गुड़ 01 किग्रा0 (प्लास्टिक पैक में) 4. बिस्कुट 10 पैकेट, 5. मचिस 01 पैकेट, 6. मोमबत्ती 01 पैकेट, 7. नहाने का साबुन 02 8- जैरीकेन 01 (20ली0) 9- तिरपाल एवं द्वितीय किट में 1- आटा 10 कि0ग्रा0, 2- चावल 10 किग्रा0, 3- अरहर दाल 02

किग्रा0, 4- नमक 500 ग्राम, 5- हल्दी 250 ग्राम, 6- मिर्च 250 ग्राम, 7-धनिया/सब्जी मसाला 250ग्राम, 8-सरसों का तेल 1लीटर 9- 10 किलो आलू का वितरण किया गया है इसके अतिरिक्त समीक्षा में पाया गया कि जनपद में 21 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी हैं, 21 बाढ़ ष्षरणालय स्थापित किये गये हैं तथा बाढ़ प्रभावित ग्रामों में 30 नावें, 04 स्टीमर तथा 01 पी0एस0सी0 टीम तैनात की गयी है। साथ ही 32 नावें प्रीपोजीषन्ड हेतु रखी गयी हैं तथा 40 गोताखोरांे की तैनाती पूर्व से की जा चुकी है। समीक्षा में यह भी पाया गया कि जनपद में बाढ़ प्रभावित ग्रामों में कोई जनहानि एवं पषुहानि नहीं हुई है जनपद की बाढ़ प्रभावित तहसील दातागंज में 180 कृषकों को 19,01,637/- की धनराषि का अनुदान वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त 21 राहत षिविर संचालित हैं। तथा पषुओं हेतु पषु चिकित्सा विभाग द्वारा अब तक 326 षिविर लगार 26939 पशुओं का उपचार तथा 61275 पशुओं का टीकाकरण किया गया है तथा मेडीकल टीम द्वारा 28419 व्यक्तियों का उपचार अब तक किया गया है एवं 38510 ओ0आर0एस0 के पैकेट तथा 52367 क्क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया गया है। 131 राहत चैपालें संचालित की जा चुकी हैं तथा 82 होमगार्डस आपदा मित्र के रूप में तैनात किये गये हैं मा0 मंत्री जी द्वारा तहसील दातागंज क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा में स्थानीय निवासियों को बाढ़ राहत सामग्री किटों का वितरण किया गया। साथ ही निर्देष दिये गये कि बाढ़ से प्रभावित हुई फसल क्षति का ससमय सर्वे/आंकलन कराकर कृषि अनुदान का वितरण सुनिष्चित कराया जाये।

रिपोर्टर रामू सिंह