संभल। भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय, एकता विहार कालोनी, सम्भल पर सदस्यता अभियान 2024 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर जी उपस्थित रहे कार्यशाला की शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उसके बाद

राष्ट्रगान हुआ। कार्यशाला की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने रखी उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान हमारी पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी को मिलकर नए सदस्य बनाने के लिए बूथ स्तर पर जाकर नए सदस्य बनाने है हमे हर बूथ पर 200 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखना है सुधीर मल्होत्रा जी ने कहा कि नए सदस्य बनाने के लिए हमे तन मन से मेहनत करनी है जिला प्रभारी हेमंत राजपूत जी ने कहा पार्टी की प्रदेश कार्यालय लखनऊ की कार्यशाला में नए सदस्य बनाने के अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई जिले कि कार्यशाला में पदाधिकारियों को मंडल एवम बूथस्तर तक जिम्मेदारी दी गई है सभी को अभियान में पार्टी की मंशा को समझते हुए नए सदस्य बनाने में लगना है प्रभारी जी ने बताया की 8800002024 पर मिस काल कर मेंबर बना जा सकता है। एस एम एस द्वारा सदस्यता कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर जी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एवम पार्टी पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने है मंडल एवम मोर्चा स्तर पर कार्यशाला होंगी सभी मोर्चों एवम विभाग प्रकोष्ठ को भी ने सदस्य बनाने है अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर , दूसरा 1से 15 अक्टूबर तक चलेगा 16 से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा सदस्यता अभियान के लिए किसी भी

प्रश्न या सहयता के लिए भाजपा की हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर काल कर जानकारी ले सकते है कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक कमल कुमार कमल व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह जी ने की कार्यशाला में जिला प्रभारी हेमंत राजपूत जी,डाक्टर अनामिका यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, डाक्टर नरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा जी, चंद्रपाल सिंह, राजेश शंकर राजू,हिरदेश यादव, सुगंधा जी, अखिलेश खिलाड़ी, हर्ष वर्धन, कुलदीप जी, धीरेंद्र यादव, गुलफाम यादव जी, अर्जुन बाल्मिकी,विपिन गुप्ता, हरिओम शर्मा,देवेंद्र सिंह,योगेंद्र त्यागी, संध्या गर्ग, विपिन राघव, जयप्रकाश, सभी मंडल अध्यक्ष, तेजपाल सेनी, चंद्रपाल राणा अंकित जैन मनोज कठेरिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट