बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आवाहन पर एआरटीओ ऑफिस से इस्लामिया इंटर कॉलेज तक ट्रैक्टर तिरंगा परेड निकाली । बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने भारी बरसात में सैकड़ो ट्रैक्टरों के साथ हरी टोपी धारी सुबह 11:00 बजे से एकत्र होना शुरू हो गए थे। ट्रैक्टर तिरंगा परेड को मध्य नजर रखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी,थाना सिविल लाइन, सदर कोतवाली सहित भारी संख्या में पुलिस पीएसी तैनात रही। किसानों की सुरक्षा व

चिकित्सा सुविधा व एंबुलेंस मौजूद रही। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज व भारतीय किसान यूनियन के झंडा लगाकर किसानों ने रैली निकाली। भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार के कुशल नेतृत्व में यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंची।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा सरकार सुन ले किसानों को विश्व व्यापार संगठन से अलग रखा जाए विश्व व्यापार संगठन में भारत के किसानों को जोड़ा गया तो यहां का किसान मजदूर बन जाएगा बहुराष्ट्रीय कंपनियां देश के खेती-बाड़ी पर पूरा कब्जा जमा लेंगे कांटेक्ट खेती के लिए बढ़ावा मिलेगा कारपोरेट जगत पूरी तरीके से खेती-बाड़ी पर कब्जा हो जाएगा ।उन्होंने कहा बीजों के माध्यम से किसानों पर शिकंजा कस लिया गया है इस समय देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने किसानों के बीज समाप्त कर दिए हैं। इनका कारोबार हजारों करोड़ में हो रहा है किसान को खेती का लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा किसानों कीखेती बाड़ी पर निगाह विदेशी कंपनियों की है वह पूरी तरह भारत की खेती को कब्जा करके गुलाम बनाने की साजिश रच रहे हैं भारत सरकार विश्व व्यापार संगठन के दबाव में हैं क्योंकि विश्व बैंक भारत को तभी कर्ज देता है जब उसकी शर्तों को माना जाता है अब यह सरकार पर विश्व व्यापार संगठन विश्व बैंक के माध्यम से दबाव बना रहा है कि भारत की खेती-बाड़ी के लिए विश्व व्यापार संगठन से जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा आज की यह रैली पूरे देश भर में हर जिला मुख्यालय पर हो रही है। भारत का किसान जाग चुका है ।जनपद के किसानों द्वारा जिस तरह भारी बरसात में भी उत्साह दिखाई दिया और रैली आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधन सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा देश के किसानों के साथ प्रधानमंत्री ने छल किया है. एमएसपी स्वामीनाथन के लिए लागू नहीं किया बादा खिलाफी की गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित रामकुमार शर्मा जिला महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव जिला सचिव रन सिंह यादव ,सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी, तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली, फैयाज अली, चंद्र मोहन वर्मा ,दुर्वेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान, महिपाल सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष दहगवा नाथू सिंह, जुगल किशोर सिंह योगेश कुमार यादव, झाझन सिंह ,तेजपाल मौर्य, इरफान खान, ठाकुर बृजेश सिंह, भारत पाल शाक्य, बनवारी नगर अध्यक्ष हारुन गौश, ठाकुर कृष्णा, भगवान सिंह राठौड़ ,मोहन लाल, भंवर पाल सिंह, कल्याण सिंह राठोर ,मोहन लाल मौर्य ,राशिद अल्वी ,ठाकुर जोगेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह, नत्थू लाल ,हर चरण लाल वर्मा ,शीशपाल सिंह ,भीमसेन ,चोब सिंह बिल्सी तहसील अध्यक्ष अख्तर अली चौधरी रमेश सिंह नन्हे सक्सेना अवधेश शर्मा मुकेश भदौरिया समेत दर्जनों पदाधिकारी ने विचार व्यक्त किया।