राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2024 से अलंकृत हुए बागपत के विपुल जैन ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा समाजसेवी कार्यो राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्यो के लिए विपुल जैन को किया गया राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2024 से पुरस्कृत व सम्मानित।

मेरी इस उपलब्धि में मेरे माता-पिता गुरूजन शुभचिंतक पत्रकार साथी सहित वे सभी लोग शामिल है। जिन्होंने मेरी गंभीर बीमारी में मद्द कर मुझको नवजीवन प्रदान किया – विपुल जैन मेरठ की सीसीएस यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन किया गया। अवार्ड समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में नेशनल

अवार्डी, गोल्ड़ मेड़लिस्ट व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2024 से अलंकृत किया गया। विपुल जैन को यह पुरस्कार देश के 28 राज्यों में कार्य करने वाली और सेन्ट्रल विजिलेंस कमिशन और राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से सम्बद्ध संस्था एंटी करप्शन मूवमेंट भारत द्वारा प्रदान किया गया।

रिपोर्टर रामू सिंह