ADG बरेली जोन के निर्देशन में फरवरी 2024 में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली-जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन को मिला प्रथम स्थान..

शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध मेें प्रदेश स्तर पर मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गयी है। फरवरी 2024 में बरेली जोन के जन सुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन के निर्देशन में कराया गया, जिसके फलस्वरूप जोन स्तर पर बरेली जोन को फरवरी के मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।फरवरी में 49 सन्दर्भ प्राप्त हुये जिसमें सभी 49 सन्दर्भों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण कराया गया। बता दे कि पिछले आठ महीनों में भी बरेली जोन को मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।


IG डॉ राकेश सिंह के निर्देशन में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में लगातार सातवीं बार ‘प्रथम स्थान’ किया प्राप्त..


IG डॉ0 राकेश सिंह के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन द्वारा फरवरी में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में लगातार सातवीं बार ‘प्रथम स्थान’ प्राप्त किया। परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपद बरेली, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहाँपुर ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। अधीनस्थ जनपद बदायूँ ने पिछले आठ माह से लगातार प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
परिक्षेत्रीय जनपद बरेली के थाना अलीगंज, महिला थाना जनपद बदायूं के महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, कादरचौक जनपद पीलीभीत के महिला थाना, जनपद शाहजाहंपुर के महिला थाना, रामचन्द्र मिशन ने पिछले छः माह से लगातार प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
माह फरवरी 2024 में बरेली परिक्षेत्र के 83 थानें, जनपद बरेली के थाना अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, देवरनिया, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमौरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, बिथरीचैनपुर, फरीदपुर, कैण्ट, जनपद बदायूं के थाना कुँवरगाँव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसावां कादरचौक, उघैती, उसहैत, मूसाझाग, कोतवाली, सिविल लाइन, जनपद पीलीभीत का महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद,सेहरामऊ उत्तरी, दियूरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा जनपद शाहजहाँपुर के महिला थाना, रामचन्द्र मिशन, खुटार, सिंधौली, परौर, बण्डा, जलालाबाद, कलान, अल्लाहगंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, काँट, सदर बाजार, पुवायाँ, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, तिलहर, कटरा, खुदागंज के द्वारा भी आईजीआरएस की मासिक रैंकिंग मे संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी, कम्प्यूटर आपरेटर अमरेन्द्र कुमार, आरक्षी सलिल सक्सेना व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जनपद / थानों पर कार्यरत आईजीआरएस कर्मियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएगें तथा परिक्षेत्रीय जनपदों के जिन थानों का आईजीआरएस के जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नही रहा है उनके कार्यो की समीक्षा की जायेगी।