बदायूँ :- भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री उ०प्र० सरकार व कलस्टर प्रभारी सुरेश राणा 26 फरवरी को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक मीटिंग में भाग लेंगे।
प्रातः 11:30 बजे प्रथम बार बदायूँ आगमन पर बारह पत्थर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। 11:30 बजे भाजपा कार्यालय लोकसभा एवं विधानसभा प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेंगे।

12:30 बजे स्वयं सहायता समूह/युवा/खिलाड़ी सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 02:00 बजे अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव के सरकारी आवास पर जनप्रतिनिधियों के साथ भोजन करेंगे। 03:00 बजे साँसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय। 03:15 बजे गुन्नौर के लिए प्रस्थान करेंगे। 04:30 बजे गुन्नौर विधानसभा की प्रबंध समिति के साथ टी०सी०एल० गेस्ट हाउस में बैठक में भाग लेंगे। 05:30 बजे गुन्नौर से मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।