Negligence in treatment can be taken by many doctors

कानपुर MEDICLECOLLEGE में इलाज प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने असंतोष जताया है। उन्होंने सीनियर डॉक्टरों के राउंड नहीं लेने, मरीजों और तीमारदारों के साथ सही व्यवहार नहीं करने पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को फटकार लगाई है। बता दे आपको जिलाधिकारी ने देर रात प्राचार्य प्रो. आरबी कमल को नोटिस जारी किया और 24 घंटे में स्थिति सुधारने को कहा है।

मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अफसरों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने मौतों को लेकर अफसरों पर नाराजगी जाहिर की। दरअसल सीएम को स्रोतों से यह जानकारी मिल रही है कि COVID मरीजों की देखरेख में लापरवाही हो रही है। जूनियर डॉक्टरों के सहारे इलाज चल रहा है। कोविड मरीजों को नहीं देख रहे हैं। मौतों का ब्योरा PORTEL पर देर से दर्ज हो रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। उसी कड़ी में जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने रात NOTIES जारी करके सभी बिंदुओं पर मेडिकल कॉलेज का ध्यान दिलाया है।

कानपुर जिलाधिकारी से नोटिस मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और साथ ही साथ दर्जनो डॉक्टरों पर हो सकती है कार्यवाही क्योकि प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने एक दर्जन डॉक्टरों और कर्मचारियों को डाटा फीडिंग में लापरवाही के मामले में नोटिस जारी किया है । प्राचार्य के मुताबिक कि डीएम के नोटिस के संज्ञान में जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब दो डॉक्टर और दो कर्मचारी DATA UPDATE करने के लिए 24 घंटे तैनात किए गए हैं।

By Monika