सम्भल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्भल मे विधानसभा असमोली मंडल कैलादेवी में ग्राम गंगेहटा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के निमित्त अध्यक्षता संतोष देवी ग्राम प्रधान द्वारा की गई।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों को हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार

से बताया एवम सभी से उनसे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। सभी वर्गो का निरंतर विकास करने में कार्यक्रम में हृदय यादव ब्लॉक प्रमुख पति पवांसा, प्रकाश राणा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक, राम रहीस यादव बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, मुकेश यादव बूथ अध्यक्ष , समस्त ग्रामवासी व अधिकारीगण मौजूद रहे।


आज विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत रफीपुर में संपन्न हुई जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भुवनेश राघव , सुखवीर पाल , देवेंद्र यादव ,मनोज शास्त्री एवं ग्राम प्रधान कामेश यादव जी उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट