शौहर के दूसरे निकाह में बीवी ने किया हंगामा दिल्ली से आई थी बरात, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को ले आई थाने

कादरचौक। कादरचौक इलाके में बरात लेकर पहुंचे दूल्हे के पीछे उसकी पत्नी भी पहुंच गई। पहले उसने थाना पुलिस को सूचना दी। फिर लड़की वालों के घर जाकर हंगामा कर दिया। इससे बरातियों और घरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निकाह रुकवा दिया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जब लड़की वालों को दूल्हे की विवाहित होने के बारे में पता चला तो उन्होंने निकाह करने से इन्कार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में थाने में पंचायत चलती रही। लड़की पक्ष ने भी शादी करने से किया इन्कार सोमवार रात कादरचौक कस्बे के रहने वाले व्यक्ति की बेटी की दिल्ली से बरात आई थी। बरात कस्बे में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली निवासी एक महिला थाने पहुंच

गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति यहां दूसरा निकाह करने आया है। उसके दो बच्चे भी हैं। यह कह कर वह लड़की के घर पहुंच गई। यहां निकाह की तैयारियां चल रहीं थीं। महिला अपने पति को दूल्हा बनाकर देखकर भड़क गई। उसने हंगामा कर दिया। ज्यादा हंगामा होने की सूचना पर एसओ उदयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निकाह रुकवा दिया। जब इसके बारे में लड़की वालों को पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने शादी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका जो भी खर्चा हुआ है, वह दिलवाया जाए। मामला ज्यादा गर्म होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां देर रात तक पंचायत चलती रही। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक शादीशुदा है। दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चल रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जिला संवाददाता

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह