कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

कादरचौक। कादरचौक के राधा कांत मंदिर के बाजार में महान दल के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि जो सरकार जनता के हित में काम करें उसको आप पूरी मजबूती के साथ वोट दें। उन्होंने कहा यहां पर समाज के विधायक, सांसद है। आंवला से कश्यप समाज के सांसद है। लोग जब इन जनप्रतिनिधियों के पास जाते है तो यह जनप्रतिनिधि समाज के लोगों के काम के लिए मना नही करते है और जनता का काम भी नही करते है। यह लोग

जनता को जब पहचानते हैं जब चुनाव होता है। चुनाव में यह लोग जनता के साथ हमेशा खड़े होकर उनके हित में कार्य करने का वादा करते हैं। हम चाहते हैं कि महान दल मजबूत हो और महान दल के साथ सपा बसपा भी मजबूत हो। भाजपा आने वाली पीढ़ी भारत को बर्बाद करके छोड़ेगी। उन्होंने कहा मौर्य समाज के यहां पर जनप्रतिनिधि है। जनता जब भी आपकी कोठी पर

पहुंचे तो उनकी शिकायत पर जल्द से जल्द सुनवाई करें। उनका काम तुरंत करें। अगर वह जनता का काम करवाएंगे तो अगली बार जनता उनको ही विधायक बनाने का काम करेगी। अगर भाजपा के विधायक जनता का काम नहीं करेंगे तो इस बार जनता अपना नेता को अपने हिसाब से चुनेगी। इस अवसर पर महान दल के कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह