पहले दिन छात्र-छात्राओं के शैक्षिक ज्ञान को निरीक्षक मंडल ने परखा

बदायूँI मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत विद्या भारती के निरीक्षकों द्वारा विद्यालय का दो दिवसीय

वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण किया गया. पहले दिन निरीक्षकों ने छात्र-छात्राओं के शैक्षिक ज्ञान को परखा।
निरीक्षण का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां

सरस्वती के समक्ष निरीक्षण मंडल के सदस्यों सुनील कुमार सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, राजेश कुमार त्रिपाठी, छत्रपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

वरिष्ठ निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बोध कथा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को परिश्रम करने की एवं अच्छे संस्कार ग्रहण करने की बात बताई।


शाम के समय पूर्व छात्र परिषद के स्वावलंबी छात्रों के साथ बैठक कर मार्गदर्शन सुनील कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कालका प्रसाद गंगवार ने

आगंतुक निरीक्षण मंडल के सदस्यों का परिचय कराया। संचालन कमलेश कुमार ने किया।
इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रिज प्रांत के प्रांत प्रचार

प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, अशोक कुमार, राजीव गंगवार, रजनीश मिश्रा, अनुज पटेल सहित आचार्य परिवार उपस्थित रहा।