2 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

युगशिल्पी, दृढ़ संकल्पी बनें और जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकारें : राम सिंह

उझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संजरपुर रोड स्थित शिक्षक स्व. जय सिंह यादव के कृषि फार्म पर 2 से 5 नवंबर तक होने जा रहे नारी सशक्तिकरण राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोर शोर से होने लगी हैं। यज्ञ स्थल पर यज्ञ कुंडों का निर्माण होने लगा है। वहीं मुख्य द्वारों का निर्माण भी कराया जा रहा है।

शांतिकुंज हरिद्वार से आए योगाचार्य राम सिंह यादव ने कहा कि युवा युगशिल्पी बनें, दृढ़ संकल्पी बनें। जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करें। हर श्रेष्ठ कार्य को करने की शक्ति और समर्थ हमारे पास है ऐसा विश्वास भी करें। उन्होंने कहा कि आज का वातावरण चुनौती पूर्ण है। लेकिन हमें अपनी तप-साधना और यज्ञीय ऊर्जा से उसको शुद्ध बनाना है।
गायत्री महायज्ञ के संयोजक आर्येंद्र सिंह ने बताया कि यज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। यज्ञशाला में यज्ञ कुंडों का निर्माण हो रहा है। मुख्य द्वारों का निर्माण हो चुका है।


गायत्री परिवार के सुखपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में गुन्नौर, बबराला, सहसवान, मुजरिया के अलावा दर्जनों गांवों और कस्बों में भावभरा आमंत्रण दिया गया।
इस मौके पर नरेंद्र पाल शर्मा, धीरेंद्र सोलंकी, ध्रुव यादव, तेजपाल, भुवनेश शर्मा, मनोज यादव विवेक अग्रवाल, मदन सिंह, सुभाष यादव, अंकित, ममता शर्मा, वैभव शर्मा, मोना यादव, साधना सोलंकी आदि मौजूद रहे।