सम्भल चन्दौसी के युवाओं ने व्यापारी नेता राजीव कुमार हाजी और भाजपा नेता डॉ विशाल चौहान के साथ युवा समाजसेवी मयंक वार्ष्णेय चिंकल के नेतृत्व में बहजोई स्थित ग्राम-आटा के रास्ते में चन्दौसी से वृंदावन धाम की ‘अर्जी रूपी पैदल पदयात्रा’ के जत्थे का पुष्पवर्षा करके माला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस जत्थे का यात्रा उद्देश्य उत्तरप्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा बांके बिहारी मन्दिर कॉरिडोर वृंदावन के भव्य मन्दिर निर्माण हेतु अर्जी और पूज्य संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने का हैं। जत्था 15 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे चन्दौसी से वृंदावन को रवाना हुआ है, जत्थे में जाने वाले कृष्णभक्त मुदित शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव कपूरी ठाकुर सहित 4 श्रद्धालु शामिल हैं।
जनता जागरूक समिति के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि हमारी चांद सी नगरी चन्दौसी मिनी वृंदावन के नाम से विख्यात हैं इसलिये यहां के जन-जन में कृष्णभक्ति का अदभुत भाव निहित हैं। हम कृष्णभक्तों की अर्जी रूपी पदयात्रा के उद्देश्यपूर्ति हेतु सुखद मंगलमय कामना करते हैं।


भाजपा सेवक शुभम अग्रवाल ने कहा कि वृन्दावन ‘ब्रज का हृदय’ है जोकि प्राकृतिक वातावरण से परिपूर्ण है, जहाँ श्री राधाकृष्ण ने अपनी दिव्य लीलाएँ की हैं। इस पावन भूमि को पृथ्वी का अति उत्तम तथा परम गुप्त भाग कहा गया है। पद्म पुराण में इसे भगवान का साक्षात शरीर, पूर्ण ब्रह्म से सम्पर्क का स्थान तथा सुख का आश्रय बताया गया है। ऐसी पुण्यभूमि पर पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज का होना, उनके दर्शन करना स्वयं में भगवान का साक्षात्कार करना हैं।


इस दौरान डॉ विशाल चौहान, राजीव कुमार हाजी, अनुज वार्ष्णेय अन्नू, शुभम अग्रवाल, मयंक वार्ष्णेय चिंकल, तुषार क्रिस्टल, विक्की रस्तौगी, कुशाग्र अग्रवाल, निखिल शर्मा, शगुन ठाकुर एवं आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट