सम्भल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी गण जन प्रतिनिधियों अनुसूचित मोर्चों मंडल अध्यक्षों मंडल प्रभारियों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई बैठक की शुरुआत भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया बैठक की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह द्वारा रखी गई उन्होंने कहा कि हमे पार्टी द्वारा दिये गये कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देना होगा हमे 5 तारीख से 21 तारीख के मध्य होने वाले महिला मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चों सम्मेलन की सफलता में लगना होगा लोकसभा चुनाव परिणाम को हमे अपनी मेहनत से सफलता की और ले जाना है। इसके लिए हमे अभी से जन जन तक जाना होगा माननीय प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम पारित कर महिलाओं को विशेष सम्मान दिया है। जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा तय किए गए सम्मेलन में हमें मंडल स्तर पर महिला मोर्चे एवम अनूसूचित मोर्चे को साथ लेकर कार्यक्रम की सफलता की ओर जाना है अनुसूचित मोर्चे का सम्मेलन 18 अक्टूबर को होना तय हुआ है। इसके लिए हमारे सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को घर-घर तक जाकर सम्मेलन के विषय में जानकारी देनी है। जिससे हमारे सम्मेलन को सफल बनाया जा सके उन्होंने कहा की नारी शक्ति वदन अधिनियम भी की महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी तय करने के लिए एक बड़ा कदम है। जिसे जन जन तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाना है।

जिसमे सभीकार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुनिश्चित की गई हैबैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह एवं संचालन अर्जुन वाल्मीकि ने किया बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कवंशी भीष्म शर्मा डॉ नरेंद्र सिंह, परमेश्वर लाल सैनी अजीत उर्फ राजू यादव राजेश शंकर राजू मंजू दिलेर कमल कुमार कमल अवधेश यादव इंदू रानी दिवाकर धीरेंद्र यादव अंजू चौधरी सतीशअरोरा चंद्रसेन दिवाकर चरन सिंह भारती दिनेश जाटव महावीर जाटव चंद्रसेन राणा तेजपाल सैनी कमल दिवाकर गोतम जी विपिन गुप्ता मुकुल रस्तोगी सौरभ गुप्ता सोनू चाहल हिरदेश यादव देवेंद्र सिंह चाहल जयप्रकाश गुप्ता मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट