सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष (कनागत) के दिन स्नान-ध्यान, श्राद्ध, तर्पण करने से व्यक्ति को पितरों के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है। जिसमें आज संभल के थाना हयात नगर स्थित सराय तरीन में नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य ने संगठन की महिलाओं के साथ एक बैठक आयोजित कर आठ वें कनागत में सभी महिलाए बबैना स्थित आवासीय वृद्धाश्रम आश्रम में पहुंची ओर बुज़ुर्गों को भोजन कराया इतना ही नही महिलाओ ने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया तो वही समिति की महिलाओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ शक्ति दीदी योजना शुरू करने पर संगठन की महिलाओं ने स्वागत करते हुए समर्थन दिया।

सम्भल हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन में नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी महिलाएं एकत्रित हुई ओर 8 वां कनागत बुजुर्गो के साथ मनाने का फैसला कर सभी सदस्य थाना हयातनगर क्षेत्र स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में पहुंची ओर आश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इतना ही नहीं महिलाओं ने बुजुर्गों के साथ बातचीत कर उनके हाल-चाल भी जाना जिसमें महिलाओं ने अपने परिवार की तरह इन बुजुर्गों का हौसला बढ़ाया और बुजुर्गों है संगठन की सभी महिलाओं को आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने आने वाले पर्व की रणनीति बनाई। शारदीय नवरात्र को लेकर भी महिलाओं ने रूपरेखा तैयार की जिसमें संगठन की अध्यक्ष सीमा आर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बड़े निर्णय का स्वागत करते हुए समर्थन भी किया। बता दे की महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा निर्णय लिया जिसमें हर जिले में महिला थाने के अलावा एक और महिला थाना अध्यक्ष होगी इतना ही नहीं शारदीय नवरात्र से प्रारंभ होगा मिशन शक्ति का अलग चरण, शक्ति दीदी के साथ गांव गांव में सशक्त होंगी महिलाएं इस निर्णय पर महिलाओ में खुशी दिखाई दी । संगठन की सचिव मीनाक्षी सिंघल ने कहा की आज हमे खुशी हुई है की पितृपक्ष मे हमे बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिला सनातन धर्म में बुजुर्गों की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के बराबर है बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी उन्होंने हम सबको आशीर्वाद भी दिया।


नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य ने कहा कि आज पितृपक्ष का आठ वां दिन है जिसमे आज हमने बबैना स्थित आवासीय वृद्धाश्रम मे बुज़ुर्गों को भोजन कराया ओर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण लाकर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया ओर महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए शक्ति दीदी का शुभारंभ आने वाले पर्व शारदीय नवरात्र से प्रारंभ होगा। डबल इंजन की सरकार महिलाओं के अधिकार दिलाने मैं कोई कसर नहीं छोड़ रही है इसलिए हमारे संगठन की महिलाओं में खुशी है शक्ति दीदी मिशन में नारी उत्थान समिति की महिलाएं भी इस आयोजन को गांव गांव में जाकर महिलाओं को सशक्त करेंगी। इस अवसर पर अल्पना आर्या, रेखा आर्या,मीनाक्षी सिंघल,बबली आर्या,मंजू आर्या, सारिका आर्या,गायत्री आर्या, संध्या आर्या आदि महिलाए मौजूद रही ।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट