सहसवान ( बदायूँ ) : सहसवान के दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित ब्राह्मण सभा के सभी पदाधिकारियों ने नए कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उसके बाद सभी ने मिष्ठान ग्रहण किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मदेव तिवारी ने कहा कि अभी सम्मेलन में आए नवागंतुक कार्यकर्ताओं को पदभार नहीं दिया गया है। इन सभी कार्यकर्ताओं को अगले कार्यकर्ता सम्मेलन में पदभार दिया जाएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन के
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से प्रभाकर शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सहसवान का नगर महामंत्री चुना गया। प्रभाकर शर्मा मूल रूप से भोएस के रहने वाले हैं।
प्रभाकर शर्मा ने कहा कि मैं अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करूंगा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदैव अग्रसर रहूंगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मदेव तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष रूपक तिवारी, जिला संगठन मंत्री राज कुमार मिश्रा, जिला मंत्री उत्कर्ष शर्मा, सहसवान नगर अध्यक्ष सन्नी मिश्रा, मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा, तारा देवी एवं मंजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।