बदायूं जिले की आवास विकास कॉलोनी में आज एक नंदी दोपहर में किसी तरह एक नाले में का गिरा। दोपहर से शाम तक वहीं पड़ा रहा। वही के निवासी अनुराग जी की मां ने शाम को बाहर आने पर देखा कि एक नंदी नाले में पड़ा है। उसे निकालने का हर संभव प्रयास किया पर वो असमर्थ रहे। फिर अनुराग जी ने पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा को सूचना दी। पशु प्रेमी

विकेन्द्र शर्मा नगर पालिका जे सी बी चालक सतपाल के साथ वहां पहुंचे और अपने संभव प्रयासों से उसे बहार निकाला। उसे बाहर निकालने के लिए अनुराग जी ने अपने गार्डन की बाउंड्री तक को तुड़वा दिया। ये है सच्ची मानवता। उसके बाद उसका उपचार किया गया।
शहर में खुले नाले आए दिन किसी ना किसी की जान के दुश्मन बने हुए।
शासन प्रशासन पता नहीं किस अनहोनी का इंतजार कर रहा है।
इसके लिए अब हम सब को ही अपने विकास के लिए आना पड़ेगा।