सम्भल। भारतीय इतिहास संकलन समिति के संरक्षक मंडल एवं उपाध्यक्ष गण की घोषणा की गई। बताया कि समिति का संरक्षक मंडल पथ प्रदर्शक, मार्गदर्शक एवं सलाहकार की भूमिका निभाएगा। जबकि उपाध्यक्ष गण जनपद क्षेत्र में संगठन की गरिमा और निर्देशन में अपेक्षित कार्य करेंगे।
कैला देवी के पवित्र धाम में इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने पहुंचकर समिति के संरक्षक मंडल की विधिवत घोषणा की उन्होंने बताया कि संभल जनपद क्षेत्र की आवश्यकता, स्थिति, परिस्थिति के अनुरूप उच्च शिक्षित, विद्वान, संत एवं समाजसेवी के नाम प्रांतीय नेतृत्व को संरक्षक मंडल के लिए भेजे गए थे। जिनकी प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार रुस्तगी के द्वारा संस्तुति की गई है। बताया कि सिद्ध पीठ मां कैला देवी धाम के महंत ऋषिराज गिरि, एस एम डिग्री कॉलेज चंदौसी के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) दानवीर सिंह यादव, एम जी एम डिग्री कॉलेज संभल के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) योगेंद्र सिंह,शाहीन स्मारक महाविद्यालय मनौटा के प्राचार्य डॉ सुरजीत कौशिक, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल संभल के प्रबंधक अशोक कुमार गर्ग, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कोषाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार गुप्ता, चंदौसी के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी तुमुल विजय शास्त्री, एवं समाजसेवी अखिलेश कुमार खिलाड़ी को प्रांतीय नेतृत्व ने संरक्षक मंडल की घोषणा करने की सहमति प्रदान की है। साथ ही कहा है कि समिति की रीति नीति तय करने उचित मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी संरक्षक मंडल की ही होगी।
समिति के कार्य एवं गतिविधियां नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित करने के लिए चार सदस्यीय उपाध्यक्ष मंडल की भी घोषणा की गई। जिसमें दैनिक जागरण संभल से पत्रकार मनीष चौधरी, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला कार्य.अध्यक्ष ब्रज गोपाल गुप्ता तथा समाजसेवी अत्यंत त्यागी एवं बबराला क्षेत्र से कमल शर्मा रहेंगे। जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने संरक्षक मंडल एवं उपाध्यक्ष मंडल के सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई प्रेषित की हैं।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट