सम्भल। ट्रैक्टर और टेंपो में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस बिना देरी के हुए घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस ने गंभीर रूप से हुए दो घायलों को अपने निजी वाहन के साथ जिला अस्पताल संभल भेजा पुलिस ने ट्रैक्टर को लिया हिरासत में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ताहिर निवासी जनेटा थाना बनियाठेर अपनी पत्नी बुलाने के लिए अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल ग्राम ढवारसी थाना आदमपुर आया था और अपनी पत्नी को बुलाकर अपने गांव जनैटा जा रहे थे। जैसे ही संभल से भवानीपुर पुल के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ने टैंपू में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ताहिर पत्नी सरवरी सगीर पुत्र फकीर मोहम्मद शमा पत्नी साजिद और अरविंद कुमार पुत्र इंदल सिंह ग्राम खेड़ा खास सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों की सूचना पाकर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल संभल भेजा गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन सगीर की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट

Къде да съхранявате лука, за Кога да сеят краставици през май 2026 г. според Учените назовали продукт, който естествено намалява нивата на