बदायूँ।जिला महिला अस्पताल के अचल प्रशिक्षण केंद्र में हज यात्रियों के लिए सात दिवसीय शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया।सीएमओ डॉ प्रदीप वार्ष्णेय ने कहा कि हज पर जाने वाले सभी यात्रियों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया है।

जिसमें टीकाकरण फ्री में लगाया जा रहा है।हज यात्रा पर जाने वाले सभी हज यात्रियों को हज यात्रा से पहले पोलियो,मेनिनजोगोकोकल,मेनिजजाइटिस व सीजनल इन्फ्लूएन्जा का टीकाकरण हज यात्रियों के लिए सोमवार से सात दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाया गया। प्रातः 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक टीकाकरण किया गया।जिले भर से कितने महिला,पुरुष हज यात्रियों का टीकाकरण हुआ ड्यूटी में लगे कर्मचारी उदय ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।