रिपोटर – मनोज यादव मूसाझाग

मूसाझाग (बदायूँ )आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम वीर क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके बाद न्यायपंचायत रियोनाई के क्यावली ग्राम में दुर्जन सिंह के यहां टिटौली न्यायपंचायत में सराय बघोली ग्राम में देवेंद्र के यहां रसूलपुर बेला के शेखपुरा ग्राम में सुल्तान अहमद के यहां खंडुआ न्यायपंचायत के मेवली ग्राम मेंश्रीपाल सिंह के यहां मोहम्मदपुर ऊधं न्यायपंचायत के भमोरी ग्राम के रामसेवक की चौपाल पर बैठक कर कांग्रेस सृजन अभियान चलाया गया इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि देश की आजादी के महानायक महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है। जिनकी वजह से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं ऐसे महान क्रांतिकारी को कांग्रेस पार्टी सदैव नमन करती है और पूरा देश ऐसे महापुरुष का हमेशा ऋणी रहेगा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेता जी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा राज्य के कटक में हुआ था, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया और देश में आजादी के प्रति हर नागरिक के दिल में जोश भरा। 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे ऐसे महान क्रांतिकारी शहीद को पूरा देश कभी नहीं भुला सकता। इस अवसर पर फहीम अहमद सहसवान प्रभारी ने कांग्रेस में जुड़कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया संचालन सोएब कादरी ने किया।