बरेली – समाजवादी पार्टी के जन जागरण अभियान कार्यक्रम के तहत सीबीगंज क्षेत्र के खलीलपुर वार्ड में आज काफी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी मे शामिल हुए।
मौके पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी जी ने सभी को सपा की सदस्यता ग्रहण की कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में जनता को लुभावने वादे करके एवं सपने दिखाकर अपनी सरकार बना ली लेकिन सरकार बनने के बाद देश और प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है युवाओं को रोजगार मिलना तो दूर जिन पर रोजगार था वह भी भाजपा सरकार की नीतियों के कारण अपने रोजगार से हाथ धोते जा रहे हैं इसीलिए हर वर्ग का विश्वास भाजपा सरकार से उठता जा रहा है एवं प्रदेश में समाजवादी पार्टी विकल्प के तौर पर आम आदमी देख रहा है इसीलिए लगातार पूरे प्रदेश में लोग समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव पर आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।


आज खलीपुर वार्ड से भाजपा को छोड़कर सपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पीतांबर यादव एवं मोहित गंगवार के नेतृत्व में सुखवीर कश्यप, रतन मौर्य, शक्ति मौर्य, अजय, मेवाराम, यादवेंद्र, राजेश, संजीव शर्मा वीरू, कमल कश्यप, पिंटू गंगवार, संजीव कश्यप, अंगनलाल मौर्य, महेंद्र मौर्य दद्दा, रामबाबू, किरण कश्यप, अरविंद शर्मा, छत्रपाल कश्यप, जयशंकर कश्यप, राजेश विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, गोपाल यादव आदि रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नाथू सिंह यादव जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर सचिव गोविंद सैनी, सचिव मोहर सिंह लोधी, निवर्तमान शहर विधानसभा अध्यक्ष मुकेश पांडेय, शिक्षक सभा के मंडल प्रभारी आचार्य प्रमोद यादव जी, सुनील गुप्ता, असलम खान, मान सिंह यादव, कुलदीप यादव, महबूब भाई, मनोज सक्सेना, महेंद्र सिंह यादव, राजू गुप्ता आदि बहुत से लोग उपस्थित थे।