बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद रुद्राभिषेक किया गया। परिब्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। इस मौके पर सुशील कुमार गुप्ता, केशव मिश्र, नरेंद्र पाल शर्मा, सुरेंद्र नाथ शर्मा, मदन लाल झा, ललित चक्रवर्ती, कल्पना शर्मा, सविता मालपानी, मीनू शर्मा, ममता पाल, माया सक्सेना, रजनी मिश्र, राजेश्वरी, पंकज शर्मा, शान्ति स्वरूप, राम चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।